रिपोर्ट -अंकित सिंह
लखनऊ। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार को हुई हिंसा के पीछे बीजेपी का हाथ बताया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्होंने कहा कि बीजेपी जानती है कि प्रोपेगंडा कैसे फैलाया जाता है। इन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह बाते मीडिया को बताया।
आगे उन्होंने कहा कि जो भी घटना हुई है। वह पहले से ही प्रायोजित था। बीजेपी देश के सभी विश्वविद्यालय को बरबाद करना चाहती है। अपनी विचारधारा को वह जेएनयू में लाना चाहती है। यह सही नहीं है। पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि गेट के अंदर आने के लिए पुलिस बहार विश्वविद्यालय के आदेश का इंतजार कर रही थी। जेएनयू में हिंसा जारी था। बीजेपी चाहती हीं नहीं है की गरीब के बच्चे वहां पढ़े।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार केवल सीएए के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए उसने यह कार्य किया है। पुलिस को सब पता है कि इसके पीछे किसका हाथ है। फिर भी वह कुछ नहीं कर रही है।
24 total views
