रिपोर्ट-प्रभात गौढ़
वाराणसी। बीएचयू के सिहंद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी पद यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान कैंट विधायक ने बताया कि पदयात्रा विधानसभा तर्ज पर हो रहा है। इसकी शुरूआत काशी बीएचयू के सिंह द्वार से किया गया है। इसा यात्रा का मूल उद्देश्य गांधी जी के विचारों को लोगों तक पहुंचाना हैं।
कैंट विधायक सौरभ सिंह ने बताया कि गांधी संकल्प पद यात्रा का शुभारंभ मालवीय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया है। ये कार्यक्रम विधानसभा स्तर पर हो रहा है और ये पद यात्रा तीन दिन चलेगी, जिसमें सभी कार्यकर्ता पैदल चलेगें और रात्री प्रवास भी बाहर ही करेंगे।
गांधी जी का भारत को आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जिन्हें प्यार से हम ‘बापू’ कहते हैं। वो महान सोच वाले एक साधारण व्यक्ति थे। वे करोड़ों देशवासियों के जीवन में बदलाव लाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने दांडी पदयात्रा के साथ ही बहुत सी पदयात्रा भी निकाली थी।
24 total views
