वाराणसी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन इस बार काशी में कुछ खास अंदाज में मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के बर्थडे केक पर नो एनआरसी नो सीएए लिखकर काटा।
बता दें कि बीते शुक्रवार को प्रियंका ने काशी का एक दिवसीय दौरा किया था और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ खड़े हुए प्रदर्शनकारियों से भी मुलाकत की थी, जिनको प्रदर्शन के समय गिरफ्तार किया गया था।
कांग्रसे सीएए और एनआरसी को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजपा सरकार द्वारा देश में नागरिकता संसोधन कानून (सीएए )एक्ट को लागू करने के बाद से विभिन्न राज्य के जिलों में हिंसक प्रदर्शन जैसी घटनाएं सामने आई थी। उस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार का जमकर विरोध किया था।
36 total views
