रिपोर्ट -अंकित सिंह
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस वार्ता करके जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को मतदान किया जाएगा और 11 फरवरी को चुनाव का फैसला आएगा।
70 विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के इस विधानसभा चुनाव में 1 करोड़ 46 लाख वोटर दिल्ली के नये मुख्यमंत्री का चयन करेंगे। इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक चरण में चुनाव सम्पन होगा। मतदाताओं के सुविधा को ध्यान में रखते हुए 13775 पोलिंग बूथ बनाएंगे और 2689 जगहों पर वोटिंग होगी। इसके लिए 90 हजार कर्मचारीयों की जरूरत पड़ेगी। 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके साथ ही 21 जनवरी को नामांकन की आखिरी दिन और नाम वापस लेने का भी अंतिम दिन होगा। आचार संहिता चुनाव के घोषणा साथ ही लागू हो गया है।
22 फरवरी को दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वर्त्तमान समय में दिल्ली में अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री है। पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों में 67 सीटों पर जीत दर्ज किया था। बीजेपी 3 सीटों पर सिमट कर रह गई थी। देखना होगा कि अरविंद केजरीवाल क्या एक बार फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री बनते हैं या इस चुनाव में मोदी और शाह का जादू चलेगा। इसके अलावा यह देखना होगा की क्या कांग्रेस इस चुनाव में अपना खाता खोलती है या नहीं। 2015 के विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।
33 total views
