वाराणसी। साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण आज यानि कि 10 जनवरी को लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण रात में लगभग 10:37 पर लगेगा। भारत में इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
बता दें कि कुछ लोग चंद्र ग्रहण की रात को सुपरमून देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन आज रात भारत में वो सुपरमून नहीं देख सकेंगे। साल 2020 में दो चंद्र ग्रहण अभी और होंगे, जब सुपरमून को धरती के अलग-अलग भागों में देखा जा सकेगा। 9 मार्च 2020 को जो चंद्र ग्रहण लगेगा, उसके बाद 8 अप्रैल 2020 को फिर से चंद्र ग्रहण लगेगा।
गौरतलब है कि ये एक खगोलीय घटना होती है। इस अवधि में चंद्रमा और धरती एक-दूसरे के बहुत पास होते हैं। चन्द्रमा चांदी की तरह चमकीला होता है। अभी तक सबसे करीब चंद्रमा पेरिगी मून रहा है। जिसका फासला धरती से केवल 363300 किमी था।
24 total views
