ब्यूरो डेस्क। नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। जनता और पुलिस के बीच हर रोज झड़प हो रही है। दिल्ली, हैदराबाद और लखनऊ में हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं जहां दिल्ली पुलिस का अमानवीय चेहरा सबके सामने आया तो वहीं मानवतावादी रूप भी देखने को मिला।
जी हां, हम बात कर रहे है दिल्ली पुलिस की जो प्रदर्शन कर रही प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार किये गए प्रदर्शनकारियों को अस्थाई जेलों में लाया जा रहा है, जहां दिल्ली पुलिस उनका खास ख्याल रख रही है। उनको नाश्ते में केले बांट रही है। हजारों की संख्या में गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को रिफ्रेशमेंट के रुप में केले दिए जा रहे है।
गौरतलब है कि बीते दिनों जब दिल्ली के जामिया इलाके में दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े थे तब पुलिस की काफी आलोचना भी हुई थी। इसके अलावा सीलमपुर इलाके में भी दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत हो गई थी। यहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी भी की थी।
114 total views
