वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंहद्वार पर छात्र द्वारा धरना प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे। प्रशासन ने आंदोलन करने के लिए मधुबन जगह को चयनित किया है। जहां छात्र अपना धरना प्रदर्शन कर सकेंगे।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व जिला प्रशासन की ओर से एक पत्र विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजा गया था। उसी के तहत विद्यालय प्रशासन ने रविवार को इस बात की घोषणा कर दी है। प्रशासन ने कहा है कि मधुबन से अलग किसी तरह का विरोध प्रदर्शन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशाशन ने जिला प्रशासन की ओर से इस संदर्भ में पत्र मिलने के बाद एक समिति का गठन किया, जिसमें मधुबन को धरना स्थल के रूप में चयनित किया गया है। बीएचयू के पीआरओ डॉ राजेश सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदर्शन और विरोध के लिए मधुबन को एक नया स्थान के रूप में तय किया है। उन्होंने बताया कि अगर कोई किसी अन्य स्थान पर प्रदर्शन करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
24 total views
