रिपोर्ट- नोमेश
वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने आगमी फिल्म महाराजा सुहेलदेव को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही अपनी एक सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौपा है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि अमिश त्रिपाठी की किताब पर आधारित फिल्म महाराजा सुहेलदेव में अजय देवगन को राजपूत राजा के रूप में दिखाया गया है जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि अजय देवगन को राजपूत की जगह राजभर दिखाना चाहिए था। साथ ही इतिहास के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सूचना प्रसारण मंत्रालय व केद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से मांग है कि महाराजा सुहेलदेव के आगे राजभर शब्द जोड़ा जाए। साथ ही सूचना व प्रसारण मंत्रालय को इस पर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए, नहीं तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।
30 total views
