ब्यूरो डेस्क। देश में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए लोग किसी भी हद तक चले जाते है। फिर वो किसी की हत्या, लूट और बम ब्लास्ट तक की घटनाओं को अंजाम देने से पीछे नहीं हटते है। इसी में से एक है अंडरवर्ल्ड की दुनिया, जहां घुसना तो आसान है लेकिन यहां से निकलना उतना ही मुश्किल। अंडरवर्ल्ड से दाऊद इब्राहिम को एक अलग पहचान मिली। देश में सभी लोग दाऊद को जानते है। वहीं दाऊद के करीबी रहे एजाज लकड़ावाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
छोट राजन के वजह से एजाज और दाऊद में दुश्मनी हो गई थी। दाऊद ने एजाज पर हमला करवा दिया था। एजाज छोटा राजन गैंग का मेंबर हो गया। इसी वजह से दोनों के बीच दुश्मनी हो गई। उसके बाद साल 2003 में ये अफवाह फैलाई गई कि एजाज की मौत हो गई है, लेकिन इस हमले में वो बच निकला। एजाज के खिलाफ मुम्बई, दिल्ली में दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है।
बता दें कि एजाज की बेटी सोनिया बीते शुक्रवार की देर रात नेपाल के लिए उड़ान भरने वाली थी, तभी पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर दस्तावेजों की जांच करने लगी। सभी दस्तावेज नकली पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एजाज लकड़ावाला को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है। एजाज को वहां से गिरफ्तार करने के बाद मुंबई लाया जा रहा है।
33 total views
