वाराणसी। राजस्थान के कोटा में हुए अब तक लगभग 110 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। अभी तक साफ तौर पर ये पता नहीं चल पाया है कि बच्चों की मौत की वहज आखिर है क्या। वहीं आज विश्व हिन्दू सेना के संरक्षक अरुण पाठक ने सामने घाट क्षेत्र स्थित महामृत्युंजय मंदिर में बच्चों की आत्माओं की शांति के लिए हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ महामृत्युंजय का जाप किया गया व हवन किया गया।
वहीं अरुण पाठक ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कोटा में मरने वाले बच्चों के लिए वो कुछ नहीं कर रहीं हैं लेकिन दंगा करने वाले मुस्लिम लड़कों से मिलने के लिए लगातार पहुंच रही हैं। यही नहीं प्रियंका वाड्रा रात को 12 बजे जएनयू पहुंच जा रही हैं।
इस हवन में वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ 108 महामृत्युंजय का जाप किया गया। और बच्चों की लम्बी आयु की प्रार्थना की गयी। वहीं कोटा के अस्पताल में सरकार द्वारा सहायता धन राशि भी दिया गया है और उनको हर संभव मदद की कोशिश की जा रही है।
21 total views
